दाता एक राम है, भिखारी सारी दुनिया

 दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ।

राम एक देवता, पुजारी सारी दुनिया ॥

द्वारे पे उसके जाके कोई भी पुकारता,
परम कृपा दे अपनी भव से उभारता ।
ऐसे दीनानाथ पे बलिहारी सारी दुनिया,
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ॥

दो दिन का जीवन प्राणी कर ले विचार तू,
प्यारे प्रभु को अपने मन में निहार तू ।
बिना हरी नाम के दुखिआरी सारी दुनिया,
दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया ॥

नाम का प्रकाश जब अंदर जगायेगा,
प्यारे श्री राम का तू दर्शन पायेगा ।
ज्योति से जिसकी है उजयारी सारी दुनिया,

भजन वीडियो मे सुनने के लिये लिंक पर क्लिक करे

https://youtu.be/2Sxcn-ohN6U

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ये माया तेरी बहुत कठिन है राम भजन लिरिक्स