ये माया तेरी बहुत कठिन है राम भजन लिरिक्स
भजन लिरिक्स -
ये माया तेरी बहुत कठिन है राम,,,
दुःख में सुख दिखला के बनाती, बङो-बङो को गुलाम,,,
ये माया तेरी, बहुत कठिन है राम,,,
रक्त माँस हङ्ङी के ढेर पर, मढा हुआ है चाम,,
देख उसी की सुन्दरता, हो जाती निंद हराम,,,
ये माया तेरी, बहुत कठिन है राम,,,
करता नित् विरोध क्रोध का, कहता बुरा परिणाम,,
होता क्रोधित स्वंय तो होती, वाणी बिना लगाम,,,
ये माया तेरी, बहुत कठिन है राम,,,
बहुत कठिन है राम, बहुत कठिन है राम,,,
मृत्यु देखता है औरों की, रोज सवेरे-शाम,,
भवन बनाता ऐसे जैसे, हरदम यहाँ मुकाम,,,
ये माया तेरी, बहुत कठिन है राम,,,
राजेश्वर प्रभु तुम मायापति, करुणानिधि है नाम,,
नाथ निवेरो अपनी माया, जीव लेहे विश्राम,,,
ये माया तेरी, बहुत कठिन है राम,,,
राम राम राम राम राम, राम राम राम,,,
राम राम राम राम राम, राम राम राम,,,
वीडियो मे भजन सुनने के लिये लिंक पर क्लिक करे
https://youtu.be/LeZChAa3bbg
Non stop भजन सुनने के लिये लिंक पर क्लिक करे
https://youtu.be/LNslYp17sbM

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें